मुंबई में चलती ट्रेन के बाहर लटका शख्स खंभे से टकराकर गिरा, वीडियो आया सामने
मुंबई में चलती लोकल ट्रेन के बंद दरवाज़े के बाहर लटका एक शख्स खंभे से टकराने के बाद ट्रेन से गिर गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आरपीएफ ने X पर वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और लिखा, "सूचना के लिए धन्यवाद। आवश्यक कार्रवाई करने के लिए मामले को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।"