मुंबई में जेजे फ्लाईओवर की दीवार से टकराई स्कूल बस, एक छात्र गंभीर रूप से हुआ घायल
मुंबई में बुधवार सुबह 20 बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस जेजे फ्लाईओवर की साइड की दीवार से टकरा गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 12 साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है। यह दुर्घटना तब हुई जब बस चालक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था।