मुंबई में टैंकर की टक्कर के बाद बाइक से उछलकर गिरी मॉडल, पहिए के नीचे आने से हुई मौत
मुंबई के बांद्रा में पानी के तेज़ रफ्तार टैंकर ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिसमें 25-वर्षीय मॉडल शिवानी सिंह की मौत हो गई है जबकि बाइक चला रहा उनका दोस्त घायल है। पुलिस ने बताया कि शिवानी दोपहिया वाहन से उछलकर टैंकर के पहिए के नीचे आ गईं थीं। टैंकर चालक वाहन छोड़कर भाग गया है।