मुंबई में तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से 27 वर्षीय महिला की हुई मौत, चालक गिरफ्तार
मुंबई के मलाड इलाके में मंगलवार रात एक तेज़ रफ्तार कार की चपेट में आने से एक 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर महिला को अस्पताल ले गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मलाड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।