मुंबई में तलत अज़ीज़ के घर में लगी आग, गायक को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
गज़ल गायक तलत अज़ीज़ के मुंबई के घर में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे घर को काफी नुकसान हुआ। दम घुटने के कारण तलत को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके साथ चार अन्य लोगों को भी अस्पताल ले जाया गया। तलत को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब उनकी हालत स्थिर है।