मुंबई में दुर्गा पूजा के दौरान जूते पहनकर पंडाल में पहुंचे लोगों पर भड़कीं काजोल

मुंबई (महाराष्ट्र) के जुहू में ऐक्ट्रेस काजोल दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में जूते पहनकर पहुंचे लोगों पर भड़क गईं जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में काजोल जूते पहनकर आए लोगों से कह रही हैं, "जिन लोगों ने भी जूते पहने हुए हैं, वह कृपया बाहर निकाल दें। थोड़ी तो इज़्ज़त रखिए, यह पूजा है।"

Load More