मुंबई में दही हांडी के कार्यक्रम में 75 गोविंदा हुए घायल, 2 की हालत गंभीर: बीएमसी

मुंबई में जन्माष्टमी पर शनिवार को दही हांडी कार्यक्रम के दौरान कई गोविंदा के घायल होने की खबर है। बीएमसी के मुताबिक, शाम 6-बजे तक अलग-अलग अस्पतालों में 75 गोविंदाओं के घायल होने की सूचना मिली। इनमें से 43 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि 32 का इलाज जारी है। वहीं, 2 गोविंदाओं की हालत गंभीर है।

Load More