मुंबई में नॉर्थ बाउंड कनेक्टर ब्रिज से 20 मिनट में पहुंचेंगे मरीन ड्राइव से बांद्रा
मुंबई (महाराष्ट्र) में कोस्टल रोड और बांद्रा-वर्ली सी लिंक को जोड़ने वाले नॉर्थ बाउंड कनेक्टर ब्रिज का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को उद्घाटन किया। इस ब्रिज के खुलने से मरीन ड्राइव से बांद्रा का सफर सिर्फ 20 से 25 मिनट में पूरा किया जा सकेगा जबकि पहले इसके लिए 40 से 60 मिनट लगते थे।