मुंबई में पुरानी सोसायटी के पुनर्विकास से 2030 तक 44,000 नए अपार्टमेंट बनेंगेः रिपोर्ट
रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में वर्ष 2030 तक पुनर्विकास के ज़रिए करीब ₹1.30 लाख करोड़ के कुल 44,277 अपार्टमेंट्स के रियल एस्टेट मार्केट में आने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें स्टांप ड्यूटी के रूप में करीब ₹7,830 करोड़ और जीएसटी के रूप में करीब ₹6,525 करोड़ मिलने का अनुमान है।