मुंबई में पुलिस ने 11 मई से 9 जून तक पटाखों के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध
भारत और पाकिस्तान में तनाव के मद्देनज़र मुंबई में पुलिस ने 11 मई से 9 जून 2025 तक पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। डीसीपी (ऑपरेशन) अकबर पठान ने इस संबंध में महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। मुंबई में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर इस आदेश की प्रतियां चिपकाई जाएंगी।