मुंबई में पत्नी के छोड़कर जाने पर टेम्पो चालक ने की सास की हत्या
मुंबई में एक टेम्पो चालक ने टेम्पो में अपनी सास को पीटने के बाद आग लगाकर उसकी हत्या कर दी है। मृत महिला के बेटे के मुताबिक, चालक भी आग की चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, चालक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और इसके लिए वह सास को ज़िम्मेदार मानता था।