मुंबई में बैंक कर्मचारी ने अटल सेतु पर कार रोकने के बाद समुद्र में कूदकर की आत्महत्या
मुंबई (महाराष्ट्र) में एक 35-वर्षीय बैंक कर्मचारी ने अटल सेतु पर अपनी कार रोकने के बाद समुद्र में कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह काम के दबाव में थे लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।