मुंबई में बंद हो चुके रेस्टोरेंट के 90 साल पुराने मेन्यू कार्ड की तस्वीर आई सामने
ब्रिटिश काल के दौरान मुंबई में विक्टोरिया टर्मिनस (अब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) में जनरल पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित 'लाइट ऑफ एशिया' नामक रेस्टोरेंट के 1935 के मेन्यू कार्ड की तस्वीर सामने आई है। उस समय हैम, अंडे और चिप्स 14 आना में जबकि चाय (सबसे सस्ती) 1 आना में मिलती थी। रेस्टोरेंट 2018 में बंद हो गया था।