मुंबई में बारिश के दौरान शख्स से छाता पकड़ाने को लेकर मीरा राजपूत की हुई आलोचना
मुंबई में बारिश के दौरान अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की एक शख्स को अपना छाता पकड़ाने और मीडिया को देखकर उसे हटाने को लेकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बारिश के बीच एक बिल्डिंग से निकलने के दौरान मीरा के पीछे चल रहा शख्स छाता पकड़े दिखाई दे रहा है।