मुंबई में बदले जाएंगे 7 रेलवे स्टेशनों के नाम, विधान परिषद में प्रस्ताव हुआ पारित
महाराष्ट्र विधान परिषद ने मुंबई के लोकल ट्रेन नेटवर्क पर 7 रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने के लिए एक प्रस्ताव को मंगलवार को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। प्रस्ताव के अनुसार, करी रोड स्टेशन का नाम बदलकर लालबाग, सैंडहर्स्ट रोड का डोंगरी, मरीन लाइंस का मुंबादेवी, कॉटन ग्रीन स्टेशन का कलाचौकी और चर्नी रोड का नाम बदलकर गिरगांव किया जाएगा।