मुंबई में बहन का रील शूट कर रही लड़की से बाइक सवार बदमाशों ने छीना आईफोन, FIR दर्ज
मुंबई (महाराष्ट्र) के विक्रोली में अपनी बहन का रील शूट कर रही लड़की से बाइक सवार दो बदमाश आइफोन छीनकर फरार हो गए जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता के मुताबिक, बदमाशों की उम्र 20-23 साल के बीच है। वहीं, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।