मुंबई में भारी बारिश के बीच खुले मैनहोल में गिरा शख्स, हुई मौत
मुंबई के साकीनाका इलाके में भारी बारिश के दौरान मरम्मत कार्य के बीच एक मैनहोल को खुला छोड़ दिया गया था जिसमें गिरकर एक शख्स की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था और गलती से मैनहोल में गिर गया। रेस्क्यू टीम ने शख्स के शव को बाहर निकाला है।