मुंबई में मंगलवार को विसर्जित की गईं भगवान गणेश की 7,500 से अधिक मूर्तियां
मुंबई में भगवान गणेश और देवी गौरी की 7,500 से अधिक मूर्तियां मंगलवार शाम तक विसर्जित की गईं। मुंबई में शाम 6 बजे तक समुद्र, झीलों और कृत्रिम तालाबों में विसर्जित की गई मूर्तियों में से 7227 घरेलू गणपति, 300-सार्वजनिक मंडलों की और करीब 50-देवी गौरी की मूर्तियां थीं। बीएमसी के अनुसार, विसर्जन के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।