मुंबई में मॉनसून की दस्तक के बाद 'बुलफ्रॉग्स' ने मेटिंग के लिए बदला अपना रंग, हरे से हुए पीले
मुंबई में मॉनसून की पहली बारिश के बाद 'इंडियन बुलफ्रॉग्स' के नरों को अपना रंग हरे से भड़कीले पीले में बदलते देखा गया। मेंढकों के गले के दोनों ओर मौजूद वोकल सैक (स्वर थैली) भी नीले रंग के दिखे। नर मेंढक ये बदलाव मादा को आकर्षित करने और अन्य मेंढकों के सामने अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए करते हैं।