मुंबई में मेरा एक ही सहारा है, वो लड़का एक दिन शाहरुख खान जैसा बनेगा: शहनाज़ गिल
ऐक्ट्रेस शहनाज़ गिल ने राघव जुयाल संग रिश्ते की चर्चाओं के बीच कहा कि मुंबई में उनका सबसे बड़ा सहारा राघव हैं। उन्होंने कहा, "किसी भी परेशानी में सबसे पहले राघव को फोन करती हूं...वो हमेशा मेरा ख्याल रखता है, मुझे प्रेरित करता है और मुझे पूरा भरोसा है कि वह एक दिन शाहरुख खान जैसा बड़ा स्टार बनेगा।"