मुंबई में मई में बारिश ने तोड़ा 106 साल का रिकॉर्ड, 69 साल में सबसे जल्दी पहुंचा मॉनसून

मुंबई में मई में बारिश ने 106-साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, मई में इतनी बारिश 1919 के बाद पहली बार हुई है। वहीं, मुंबई मॉनसून ने 16-दिन पहले दस्तक दे दी है और यह 69 साल में सबसे जल्दी मुंबई पहुंचा है। वहीं, बारिश को लेकर मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Load More