मुंबई में मतदाताओं को 20 नवंबर को मल्टीप्लेक्स व रेस्टोरेंट में मिलेगी 20% छूट

चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के दिन मतदाताओं को स्याही लगी उंगली दिखाने पर मुंबई की चुनिंदा दुकानों, रेस्टोरेंट और मल्टीप्लेक्स में 20% तक छूट मिलेगी। एक अधिकारी ने कहा कि मतदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

Load More