मुंबई में मराठी नहीं बोलने पर फेरीवाले को थप्पड़ मारने वाला MNS नेता हिरासत में लिया गया
मुंबई (महाराष्ट्र) की ठाणे पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के नेता अविनाश जाधव को मंगलवार को एक रैली में जाने से पहले हिरासत में ले लिया। जाधव पर मराठी में बात न करने पर एक फेरीवाले को थप्पड़ मारने का आरोप है। बकौल पुलिस, जाधव को मीरा भायंदर इलाके में प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश दिए गए थे।