मुंबई में मसाला डोसा के अंदर मिला मरा हुआ चूहा, शिकायत हुई दर्ज
बोरीवली (मुंबई) में राधाकृष्ण होटल में मैसूर मसाला डोसा के अंदर मरा हुआ चूहा मिलने का एक वीडियो एक ग्राहक ने शेयर किया है। रेस्टोरेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत करने वाले के भाई ने डोसा के कुछ निवाले खा भी लिए थे और इस बात का पता चलने पर उसे तुरंत उल्टी हो गई।