मुंबई में महंगाई वाला 'मंगलवार', बढ़े सीएनजी-पीएनजी के दाम

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार से गैस कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतें ₹2 प्रति किलोग्राम बढ़ाकर ₹88 कर दी। साथ ही, घरेलू पीएनजी की कीमत में ₹1 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा, मुंबई महानगर क्षेत्र में टैक्सी और ऑटो रिक्शा का न्यूनतम किराया भी बढ़ा दिया गया है।

Load More