मुंबई में महिला डॉक्टर से मारपीट करने के मामले 2 लोगों को हिरासत में लिया गया
मुंबई के सायन अस्पताल में नाइट ड्यूटी कर रही महिला रेज़िडेंट डॉक्टर से मारपीट करने व धमकी देने के मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अस्पताल के बयान के अनुसार, हमले में खुद को बचाते वक्त महिला डॉक्टर चोटिल हो गई थी।