मुंबई में महिला ने डिप्टी सीएम फडणवीस के ऑफिस के बाहर किया हंगामा, उखाड़ी नेमप्लेट
मुंबई (महाराष्ट्र) में शुक्रवार को राज्य के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस के बाहर एक महिला ने तोड़फोड़ व हंगामा किया जिसका वीडियो सामने आया है। महिला ने ऑफिस के बाहर लगी उप-मुख्यमंत्री की नेमप्लेट भी उखाड़कर फेंक दी। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला बिना पास के ही मंत्रालय में दाखिल हुई थी और घटना के बाद से फरार है।