मुंबई में महिला ने प्रेमी से पिटवाने के बाद पति को दी खौफनाक मौत, बेटियों ने खोली मां की पोल
मुंबई में एक 35-वर्षीय महिला को प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साज़िश रचने के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, उसने प्रेमी से पति को पिटवाया और गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल ले जाने के बजाय 3 दिनों तक घर में रखा। बकौल पुलिस, पूछताछ में महिला की नाबालिग बेटियों ने पूरी सच्चाई बताई।