मुंबई में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स की 14 मंज़िला बिल्डिंग में लगी आग, 3 लोगों की मौत

मुंबई (महाराष्ट्र) के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स की 14 मंज़िला इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 8 बजे अंधेरी इलाके की रिया पैलेस बिल्डिंग की 10वीं मंज़िल पर एक फ्लैट में लगी थी। बकौल अधिकारी, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Load More