मुंबई में लेट से एयरपोर्ट पहुंचा यात्री फ्लाइट पकड़ने के लिए रनवे पर दौड़ा
मुंबई में एयरपोर्ट पर लेट से पहुंचा बिहार का एक यात्री मुंबई से पटना जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को पकड़ने के लिए रनवे पर दौड़ पड़ा जिसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्री बिना किसी को सूचित किए इमरजेंसी गेट का इस्तेमाल कर रनवे पर पहुंचा था।