मुंबई में शख्स ने महिला मित्र पर चाकू से हमला करने के बाद की खुदकुशी की कोशिश
मुंबई में महिला मित्र द्वारा बातचीत बंद किए जाने से नाराज़ एक शख्स ने कथित तौर पर चाकू से उसका गला रेत दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस के मुताबिक, शख्स ने महिला पर हमला करने के बाद खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। बकौल पुलिस, दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।