मुंबई में सांसद का पीए बनकर शख्स ने रेस्टोरेंट के मालिक से की ₹11 लाख की ठगी
मुंबई (महाराष्ट्र) में एक जालसाज़ ने खुद को शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत का पीए बताकर मुंबई के एक बड़े रेस्टोरेंट 'बड़े मियां' के मालिक से ₹11.2 लाख की ठगी की है। ठग को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल पुलिस, ठग ने सांसद के नाम पर सैकड़ों प्लेट बिरयानी और गुलाब जामुन भी मंगाए थे जिसके पैसे नहीं दिए।