मुंबई में स्थापना के लिए ले जाई जा रही 22 फीट की गणेश प्रतिमा लोगों पर गिरी, 2 की मौत व 5 घायल
मुंबई के भुलेश्वर इलाके में शनिवार रात स्थापना के लिए ले जाई जा रही 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा लोगों पर गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 बच्चों समेत 5 लोग घायल हुए जिनकी हालत अब स्थिर है। शुरुआती जानकारी में प्रतिमा के फ्रेम के ढीले नट-बोल्ट को हादसे की वजह बताया गया है।