मुंबई में सैफ अली खान पर हमले की जांच के लिए उनके घर खोजी कुत्ता लेकर पहुंची पुलिस
मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले की जांच के लिए पुलिस उनके घर खोजी कुत्ते को लेकर पहुंची है। वहीं, घटना के बाद अस्पताल में भर्ती सैफ ने पुष्टि की है कि उनके घर में चोरी की कोशिश की गई। उन्होंने मीडिया और फैन्स से धैर्य रखने का अनुरोध किया है।