मुंबई में समुद्री किनारों की बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस ने 'सागर कवच' अभियान किया शुरू
भारत-पाकिस्तान में संघर्ष के बीच मुंबई (महाराष्ट्र) के समुद्री किनारों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने 'सागर कवच' नाम से अभियान शुरू किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों को समुद्री किनारों से हटने और वहां घूमने नहीं जाने को कहा गया है। वहीं, पुलिस और कोस्ट गार्ड मिलकर समुद्री किनारों और बंदरगाहों की सुरक्षा कर रहे हैं।