मुंबई में समुद्र में नाव में लगी भीषण आग, 18 लोगों को बचाया गया; वीडियो आया सामने
महाराष्ट्र में अलीबाग के पास समुद्र में मछली पकड़ने वाली एक नाव में आग लग गई जिसमें सवार 18 लोगों को बचा लिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, नाव सवार लोग मछली पकड़ने निकले थे तभी उसमें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिसका वीडियो सामने आया है। आग से नाव का 80 प्रतिशत हिस्सा जलकर खाक हो गया।