मुंबई में समारोह में मिले राज व उद्धव ठाकरे, निकाय चुनाव से पहले मिलाप की अटकलें हुईं तेज़
मुंबई में रविवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई व महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे से एक शादी समारोह में मुलाकात की। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद नगर निकाय चुनाव से पहले मेल-मिलाप की अटकलें तेज़ हो गई हैं। गौरतलब है, पिछले 2 महीने में दोनों नेताओं की यह तीसरी सार्वजनिक मुलाकात है।