मुंबई में हुई भाई सिद्धार्थ की वेडिंग फेस्टिविटीज़ में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को मुंबई में आयोजित की गई भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और उनकी मंगेतर नीलम उपाध्याय की वेडिंग फेस्टिविटीज़ में शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में प्रियंका अपने भाई व नीलम को आशीर्वाद देती हुई नज़र आ रही हैं। गौरतलब है कि अप्रैल 2024 में सिद्धार्थ और नीलम का रोका हुआ था।