मुंबई मेट्रो के अंदर 'हिंदुत्व पॉप म्यूज़िक' गाते दिखे युवा, पूजा भट्ट ने की आलोचना
मुंबई मेट्रो के अंदर फ्लोर पर बैठकर युवाओं की भीड़ 'हिंदुत्व पॉप म्यूज़िक' गाती दिखी जिसकी ऐक्ट्रेस पूजा भट्ट ने आलोचना की है। उन्होंने पत्रकार कुणाल पुरोहित के वीडियो को X पर शेयर कर लिखा, "सार्वजनिक जगहों पर यह कैसे जायज़ है? इससे फर्क नहीं पड़ता कि यह हिंदुत्व पॉप है, क्रिसमस कैरोल है, बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर है या कुछ और।"