मुंबई लोकल ट्रेन में महिलाओं की वीडियो बनाकर AI से बनाई अश्लील तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की दक्षिण साइबर क्राइम ब्रांच ने लोकल ट्रेन में महिलाओं के चोरी-छिपे वीडियो बनाकर एआई से उनकी अश्लील तस्वीरें तैयार कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके मोबाइल से महिलाओं के कई फोटो-वीडियो मिले हैं। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर 'Playboy' नाम से अकाउंट बनाया है जिसमें लड़की की तस्वीर लगाई है।