मुंबई हावड़ा मेल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छानबीन में निकली फर्ज़ी
एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुंबई हावड़ा मेल को नासिक क्रॉस करने के बाद बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी में लिखा था कि क्या रे हिंदुस्तानी रेलवे आज खून के आंसू रोओगे तुम लोग, आज फ्लाइट में भी बम रखवाया और 12809 ट्रेन में भी रखवाया है। हालांकि, 2-घंटे की छानबीन के बाद धमकी फर्ज़ी निकली।