मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ा 8 साल का बच्चा, गिरते ही गले में फंसा; हुई मौत
बोधगया (बिहार) में 8 साल के बच्चे की कथित तौर पर गले में रसगुल्ला फंसने के बाद मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चा रसगुल्ला खाकर दौड़ रहा था तभी वह ठोकर खाकर ज़मीन पर गिर पड़ा और रसगुल्ला उसके गले में अटक गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।