माइक्रोसॉफ्ट AI CEO ने एंथ्रोपिक के क्लाउड पर उठाए सवाल
माइक्रोसॉफ्ट AI CEO मुस्तफा सुलेमान ने एंथ्रोपिक के क्लाउड चैटबॉट की ट्रेनिंग पर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि AI को चेतना-अधिकार देने की ट्रेनिंग भविष्य में इंसानों के लिए खतरनाक हो सकती है और AI को नियंत्रित करना मुश्किल बना सकती है। बकौल सुलेमान, सुपरइंटेलिजेंस को नियंत्रित करना आने वाले समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक होगा।