माइक्रोसॉफ्ट के आउटेज से क्राउडस्ट्राइक के निवेशकों के ₹75,350 करोड़ हुए स्वाहा
साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक के अपडेट की वजह से शुक्रवार को हुए माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ के ग्लोबल ऑउटेज के कारण क्राउडस्ट्राइक के बाज़ार पूंजीकरण में $9 बिलियन (₹75,350 करोड़ से अधिक) की कमी आई। आउटेज के बाद क्राउडस्ट्राइक के शेयरों में 11.10% जबकि माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में 0.74% की गिरावट आई। क्राउडस्ट्राइक की वर्थ अब भी $74 बिलियन से अधिक है।