माइक्रोसॉफ्ट के लीक हुए दस्तावेज़ों के अनुसार, कंपनी में लेवल-57 पर जॉइन करने वाले इंजीनियरों की बेसिक सैलरी $83,000/वर्ष (₹69 लाख), अतिरिक्त इंसेंटिव $5,000-13,000 और साइन-ऑन बोनस $0-9,000 रहता है। लेवल-59 पर पहुंचने वाले इंजीनियरों की बेसिक सैलरी $120,800 (₹1 करोड़) और $3,000-19,300 (₹2.5-16 लाख) कैश बोनस रहता है। वहीं, लेवल-60 पर बेसिक सेलरी $111,000-160,000 (₹92 लाख-1.32 करोड़) रहती है।