माइक्रोसॉफ्ट द्वारा समर्थित G42 ने लॉन्च किया हिंदी भाषा का AI मॉडल 'NANDA'
यूएई स्थित माइक्रोसॉफ्ट द्वारा समर्थित एआई फर्म जी42 ने हिंदी भाषी यूज़र्स के लिए नया लार्ज लैंग्वेज मॉडल 'नन्दा' लॉन्च किया है। 'नन्दा' की पैरामीटर संख्या 13 बिलियन होगी और इसे हिंदी सहित भाषा डेटासेट के 2.13 ट्रिलियन टोकन पर प्रशिक्षित किया गया है। इसका नाम भारत की सबसे ऊंची चोटियों में से एक नंदा देवी पर रखा गया है।