माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सबॉक्स के 650 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी वीडियो गेमिंग कंपनी एक्सबॉक्स के 650 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। दरअसल, इससे पहले इसी वर्ष जनवरी में माइक्रोसॉफ्ट ने 1,900 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल माइक्रोसॉफ्ट ने तीसरी बार कर्मचारियों की छंटनी की है।