माइक्रोसॉफ्ट ने फिर छंटनी शुरू करने की पुष्टि की है। हालांकि, कंपनी ने इस छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों की संख्या का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस छंटनी से प्रोडक्ट व प्रोग्राम मैनेजमेंट विभाग के कर्मचारी प्रभावित होंगे।
गौरतलब है कि इस साल जून में भी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की थी।