माइक्रोसॉफ्ट ने बढ़ाई Xbox गेम पास के सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत
माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एक्स-बॉक्स गेम पास के सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत बढ़ा दी है जिसके बाद इसके लिए ₹829/माह देने होंगे जबकि पहले ₹549/माह देने होते थे। वहीं, कंपनी ने पीसी गेम पास का भी सब्सक्रिप्शन ₹100/माह बढ़ा दिया है जो पहले ₹349/माह था। बकौल रिपोर्ट्स, कंपनी एमेज़ॉन फायर टीवी स्टिक पर एक्स-बॉक्स क्लाउड गेमिंग भी ला सकती है।