माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया 'डिस्कवरी' AI प्लैटफॉर्म, शोध में लाएगा तेज़ी
माइक्रोसॉफ्ट ने 'डिस्कवरी' नामक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्लैटफॉर्म लॉन्च किया है। यह वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को नई दवाओं की खोज, रसायन निर्माण, जलवायु समाधान जैसे जटिल प्रयोगों को तेज़ी और सस्ते में पूरा करने में मदद करेगा। यह प्लैटफॉर्म जीपीटी-4 आधारित एआई सिस्टम का इस्तेमाल करता है जिससे वैज्ञानिक आम भाषा में निर्देश देकर जटिल प्रयोग करा सकते हैं।